नई दिल्ली, जनवरी 22 -- आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ग्रीनलैंड एक बार फिर सुर्खियों में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में द्वीप पर अमेरिकी नियंत्रण की मांग को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी दी थी, लेकिन बुधवार को उन्होंने इसे वापस ले लिया और नाटो महासचिव मार्क रुट के साथ आर्कटिक सुरक्षा पर 'भविष्य के समझौते का ढांचा' तय होने का दावा किया। इसके जवाब में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि उनका देश संप्रभुता पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा, निवेश, अर्थव्यवस्था जैसे सभी राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी संप्रभुता पर कोई चर्चा नहीं होगी। फ्रेडरिक्सन ने अपने बयान में कहा कि आर्कटिक की सुरक्षा ना...