दावोस, जनवरी 21 -- स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के वार्षिक सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोरदार भाषण दिया। उन्होंने ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए इसे हासिल करने की अपनी मांग दोहराई, लेकिन स्पष्ट किया कि वे बल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका का हिस्सा है और अमेरिका के अलावा कोई भी इसे सुरक्षित नहीं रख सकता। ट्रंप ने अप्रत्यक्ष चेतावनी देते हुए कहा कि आप हां कह सकते हैं, और हम बहुत आभारी होंगे। या ना कह सकते हैं, और हम इसे याद रखेंगे। इस दौरान उन्होंने तुरंत बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई और दावा किया कि ग्रीनलैंड का अधिग्रहण नाटो को मजबूत बनाएगा, न कि कमजोर। यूरोप की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि महाद्वीप 'सही दिशा; में नहीं जा रहा है। दरअसल, ट्रंप ने अपने...