रांची, दिसम्बर 13 -- रांची। ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, हेसाग में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार, डॉ. सुमन दुबे, डॉ. अनुराग प्रत्युष और जयशंकर झा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। स्कूल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सचिव उपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, प्राचार्या डॉ. पल्लवी सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...