नई दिल्ली, जनवरी 9 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक देश की पूरी आबादी को ही खरीदने की योजना बना रहे हैं। यह देश है ग्रीनलैंड। बीते कुछ दिनों से ग्रीनलैंड के पीछे पड़े ट्रंप ने कई बार दोहराया है कि ग्रीनलैंड सुरक्षा के लिहाज से अमेरिका के लिए बेहद अहम है और अमेरिका को हर हाल में इस देश की जरूरत है। अब अपनी इस जरूरत को पूरा करने के लिए अमेरिका ने ग्रीनलैंड के 57 हजार नागरिकों की कीमत तय कर दी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने ग्रीन लैंड के लोगों को एकमुश्त राशि भेजने पर चर्चा की है ताकि उन्हें डेनमार्क से अलग होने और अमेरिका में शामिल होने के लिए मनाया जा सके। जानकारी के मुताबिक वाइट हाउस के सहयोगियों और अमेरिकी अधिकारियों ने प्रति व्यक्ति 10,000 डॉलर से 1,00,000 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.