बलिया, जून 1 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की बिन्दुवार जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बैरिया एवं एनएचएआई के अधिकारियों को आ रही समस्या के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि भूमि की समस्या व अवशेष काश्तकारों को भुगतान आदि समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित किया जाय। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.