भागलपुर, मार्च 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है। सर्वेक्षण समाप्ति पर है। सर्वे टीम की दाखिल रिपोर्ट पर नागर विमानन मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद चिह्नित जमीन के भू-अर्जन का काम शुरू होगा। राज्य सरकार ने काफी पहले एएआई को भागलपुर में दो स्थलों पर उपलब्ध जमीन की जानकारी, विवरणी और मांगी गई रिपोर्ट अनुशंसा के साथ उपलब्ध करा दिया था। यह जानकारी सोमवार शाम समीक्षा भवन में प्रेस वार्ता में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दी। डीएम ने प्रेसवार्ता में भागलपुर के विकासात्मक कार्यों से संबंधित कई बातों को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के चौथे दिन ही प्रमुख प्रस्तावों को अनुमोदन मिल गया और प्रशासनिक स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.