सहारनपुर, जनवरी 2 -- नगर के ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र तनिष्क पाल को अवध टी 10 क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर टीम का कप्तान चुना गया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। ग्रीन फील्ड स्कूल की प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर और स्कूल प्रबंधक डॉ दिनेश पुंडीर ने तनिष्क पाल को बतौर कप्तान और मिहिर मुदगल को अवध T10 जूनियर क्रिकेट टीम में सदस्य के रूप में चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया। दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ग्रीन फील्ड स्कूल के पीटीआई फहीम खान ने बताया कि दोनों छात्रों की कई वर्षों से की गई प्रैक्टिस और मेहनत का परिणाम है कि दोनो बच्चों का सिलेक्शन अवध जूनियर टीम में हुआ है। अवध टी-10 क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके कोच राजशेखर मलिक को भी बतौर मुख्य सलाहकार टीम के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.