लातेहार, फरवरी 19 -- चंदवा प्रतिनिधि। ग्रीनफील्ड एकेडमी की प्राचार्या अन्नाकुट्टी को सीबीएसई के द्वारा बोर्ड परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में की गई है। सीबीएसई द्वारा यह जिम्मेदारी उन शिक्षाविदों को सौंपी जाती है ,जिनकी प्रशासनिक क्षमता, निष्पक्षता और कार्यकुशलता उत्कृष्ट होती है। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि ग्रीनफील्ड एकेडमी के लिए भी गौरव की बात है। यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्ता शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.