मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज दुर्गा स्थान में चोर के द्वारा ग्रिल का ताला काट कर मंदिर के अंदर चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की देर रात का बताया जा रहा है। वहीं सोमवार को इस घटना की उसे समय जानकारी हुई जब मंदिर में सुबह साफ सफाई करने के लिए पास के एक युवक गए तो देखा कि मंदिर के गाली वाले दरवाजा खुला हुआ है और मंदिर में सामान बिखरा पड़ा है, जबकि ग्रिल में लगा हुआ ताला तोड़ा गया था जो कि वह जमीन पर गिरा हुआ था। इसके अलावा मंदिर परिसर में सिगरेट का टुकड़ा भी गिरा हुआ पाया गया। मोहल्ले के लोगों द्वारा जब मंदिर के अंदर पड़ताल की गई तो देखा कि मंदिर परिसर में रखा पूजा के पीतल कांसा एवं तांबा के पूजा करने वाली महंगे बर्तन गायब पाये गये। इसके अलावा मंदिर में रखा एक दान पेटी भ...