रुद्रपुर, दिसम्बर 4 -- खटीमा, संवाददाता। जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (ग्रिफ) में तैनात एक सैन्यकर्मी और उनकी पत्नी की गुरुवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिव कॉलोनी, वार्ड संख्या-17 निवासी 57 वर्षीय रामदत्त अपनी 54 वर्षीय पत्नी नंदा देवी के साथ संतना गांव स्थित रिश्तेदारी में किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब दोनों मंडी समिति के पास स्थित गेट संख्या-29 'सी' के समीप रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी पीलीभीत से टनकपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने दोनों गंभीर रूप से घायल दंपति को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्साल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.