रांची, नवम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। ग्रिड मरम्मत को लेकर रविवार को रांची शहर के आसपास के इलाकों में घंटों तक लोड शेडिंग रही। यह समस्या हटिया में 50 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग के चलते खड़ी हुई। इसके चलते सबसे ज्यादा बेड़ो फीडर, ब्रांबे फीडर, टाटीसिलवे फीडर सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे। मरम्मत कार्य के समय हटिया ग्रिड अंतर्गत अन्य इलाकों में 10 से 15 मेगावाट की आंशिक कटौती की गई। इसके कारण एक से दो घंटे के लिए कुछ मुहल्लों में बाधित बिजली आपूर्ति की समस्या भी आई। वहीं, दूसरी ओर शहरी इलाकों में सचिवालय कॉलोनी, हिनू, फिरदौस नगर के उपभोक्ताओं ने करीब दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। न्यू खंटगा खेलगांव क्षेत्र में भी घंटों बिजली गुल रही। बिजली के गुल रहने के कारण सुबह के समय लोगों को पानी की सबसे ज्यादा परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.