कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रांची स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में आयोजित "खेलो झारखंड" अंतर्गत राज्यस्तरीय विद्यालय कुश्ती चैम्पियनशिप में ग्रिजली विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर खुशी कुमारी का चयन झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ है, जहाँ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 69वीं एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है।"इस अवसर पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.