कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी ने प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। दीप्ति कुमारी बीएड सत्र 2024-26 की मेधावी प्रशिक्षु है। दीप्ति कुमारी ने बताया कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ, मुख्य परिचालन अधिकारी तनिष्क सेठ एवं प्राचार्य सहित सभी सहायक प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगणों ने दीप्ति कुमारी को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...