कोडरमा, दिसम्बर 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के झुमरीतिलैया के गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि सुसज्जित क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कैंडल लाइट सेरेमनी एवं केक कटिंग से हुई। शिक्षिका मनीषा कुमारी ने प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, करुणा और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री मेकिंग व सांता मास्क मेकिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कक्षा तीन एवं नर्सरी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच उपहार वितरित किए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.