कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आईक्यूएसी के तत्वावधान में सात दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम सत्र में शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत विभिन्नताओं और प्रतिभाओं की पहचान करना था। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने गायन, कविता पाठ, नृत्य, योग अभ्यास और संगीत वादन सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे सत्र में आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत लैंगिक असमानता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय दिया। इस अवसर पर बी.एड. प्रशिक्षु प्रिया सिंह, सोनिया कुमारी, समीना परवीन, दीपक कुमार, मनीष कुमार, महेश कुमार, कविता कुमारी, पवन ...