शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई।ग्रामीण अकेले ही गांव में रहता था।घटना कलान के कुदरासी गांव की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि मुकेश जाटव सोमवार दोपहर में गांव से कलान आने के लिए तालाब के रास्ते आ रहा था।अचानक पैर फिसल गया।तालाब के गहरे पानी में पहुंच गया।पानी में छटपटाने लगा।कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी शाम को हुई।खेत पर काम करने लोग गए।तालाब में शव पड़ा देखा।ग्रामीणों के मुताबिक मुकेश दो भाई है।एक भाई दिल्ली रहता है।मां बाप की मृत्यु हो चुकी है।पत्नी छोड़कर चली गई।मृतक अकेले ही घर में रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...