मिर्जापुर, फरवरी 23 -- जिगना(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के हरगढ़ बाजार में सोमवार को ज्वैलरी की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा युवक 40 हजार कीमत की सोने की दो अंगूठी लेकर भाग निकला। हरगढ़ बाजार निवासी प्रिंस कुमार पुत्र ताड़केश्वरनाथ ने ज्वैलरी की दुकान खोल रखा है। जैसे ही उसने दुकान का शटर उठाया एक युवक ने अपना नाम व पता बताते हुए सोने की अंगूठी देखने के लिए कहा। उसने दो अंगूठी पसंद करने के बाद जेब में रख लिया। दुकानदार ने पैसा मांगा तो उसने कहा कि बाइक की डिक्की में कैश रखा है। अभी ला रहे हैं। जैसे ही वह बाइक के पास पहुंचा स्टार्ट कर भाग निकला। दुकानदार ने पैदल ही दौड़ लगाई किंतु नाकाम रहा। थक हार कर वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। थाना प्रभारी ने बताया कि ज्वैलरी दुकानदार प्रिंस कुमार की तहरीर पर इसी थाना क्षेत्र के चड़ैचा गाँव निवासी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.