धनबाद, जनवरी 16 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। गुरुवार की दोपहर लोयाबाद बाजार में उस समय हड़कंप में आ गया, जब एक शातिर चोर ने सीमेंट दुकान से नकदी उड़ाने की कोशिश की। घटना राहुल सीमेंट दुकान की है। बताया जाता है कि बाइक से आए एक युवक ने दुकान में प्रवेश कर सामान्य ग्राहक की तरह सीमेंट और सरिया के दाम पूछे। बातचीत के दौरान उसने मौका देखकर दुकान के भीतर रखा नकदी से भरा बैग उठा लिया और तेजी से बाहर निकलने लगा। राहुल गुप्ता ने शोर मचाया और उसका पीछा किया। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी दौड़ पड़े। भागने के दौरान चोर और दुकानदार के बीच हाथापाई हुई। इसमें नकदी से भरा बैग गिर गया। दुकानदार ने तुरंत बैग को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी टैक्सी स्टैंड की ओर से अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.