लखनऊ, दिसम्बर 12 -- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना स्टॉक मिलान पर हुई जानकारी लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर में तनिष्क के शोरूम में ग्राहक बनकर आए युवकों ने कर्मचारियों से बचकर हीरे की दो चूड़ी चोरी कर ली। आरोपियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों चूड़ी की कीमत साढ़े छह लाख रुपए से अधिक बताई गई है। शोरूम के डॉयरेक्टर ने गोमती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोमती नगर विस्तार सेक्टर सात निवासी सुशील कुमार तिवारी वरुणा रिटेल्स तनिष्क के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि विरामखंड स्थित शोरूम में 11 दिसंबर को दिन में करीब 11:30 बजे चार युवक ग्राहक बनकर दाखिल हुए। उन लोगों ने कर्मचारी से सोने की चेन दिखाने की बात कही। कर्मचारी गीतू देवी और स्टोर मैनेजर दीपिका उन्हें चेन दिखाने लगीं। इसी बीच दो और युवक ग्राहक बनकर अंदर आए। जिन्हें कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.