हजारीबाग, फरवरी 2 -- चौपारण प्रतिनिधि चौपारण बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। झारखंड ग्रामीण बैंक के समीप जीटी रोड किनारे स्थित जगदंबिका ज्वेलर्स से ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य की सोने की अंगुठियां लूट लीं और फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवीइस में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। क्या है मामला दुकान संचालक दीपक केसरी ने बताया कि सोमवार दोपहर एक युवक ग्राहक के वेश में दुकान पहुंचा। उसने सोने की अंगुठियां दिखाने का आग्रह किया। दुकानदार जैसे ही उसे गहने दिखाने लगे, युवक ने अचानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.