दरभंगा, दिसम्बर 8 -- दरभंगा। ग्राहक पंचायत ग्राहकों के हित की चिंता करता है। उन्हें बताता है कि ग्राहक दिन हीन नहीं बल्कि सशक्त अर्थव्यवस्था की धुरी हैं। ये बातें उत्तर पूर्व के क्षेत्र संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहीं। वे रहमगंज में आयोजित ग्राहक पंचायत कार्यकर्ता परिचय वर्ग में बोल रहे थे। जिला सचिव अजीत कुमार ने नए सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में प्रांत सचिव जवाहर प्रसाद, पर्यावरण संरक्षण आयाम के प्रमुख अविनाश कुमार, महिला जागरण आयाम प्रमुख प्रतिमा देवी, कोषाध्यक्ष हीराकांत झा, विधि आयाम प्रमुख एडवोकेट दीपक मिश्रा, विष्णु कांत मिश्रा, नवनीत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...