आगरा, फरवरी 6 -- किनारी बाजार में एक सराफा व्यापारी की दुकान से ग्राहक 80 ग्राम वजनी सोने की चेन चुराकर ले गया। चेन की कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। आरोपित सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित व्यापारी ने मुकदमा लिखाया है। पुलिस आरोपित का पता लगा रही है। आरोपित अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया था। कमला नगर निवासी सक्षम जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी अरिहंत आर्नामेंट के नाम से दुकान है। 31 जनवरी को वह अपनी पत्नी को देखने हॉस्पिटल गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे घटना हुई। पिता मनीष जैन दुकान पर बैठे थे। एक बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरकर दुकान के अंदर आया। सोने की चेन दिखाने को कहा। पिता ने डिब्बा निकालकर। एक-एक करके चेन दिखाने लगे। ग्राहक बार-बार उनसे चेन का वजन और कीमत पूछता। यह जानने का प्रयास करता है कि इसमें मेकिंग चार्ज कितना है। जीएसटी कित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.