लखनऊ, जनवरी 22 -- सआदतगंज उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कहा कि जिस तरह किसी भी सरकारी विभाग में व्यापारी का पंजीकरण आवश्यक है। उसी तरह पंजीकृत प्रभावी व्यापार मंडल में उसका पंजीकरण भी जरूरी है, ताकि कोई भी सरकारी विभाग अनावश्यक रूप से किसी व्यापारी का शोषण या उत्पीड़न न कर सके। मुख्य अतिथि संदीप बंसल ने टीम के नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। उनसे व्यापारी हित को प्राथमिकता देने का संकल्प करवाया। बंसल ने कहा कि आज ऑनलाइन के जमाने में अपने ग्राहक के प्रति आपका व्यवहार अत्यंत सम्मानजनक होना चाहिए। बाजार साफ सुथरे तथा अतिक्रमण मुक्त होने चाहिए। एकजुटता ही आपकी शक्ति है। इसलिए प्रत्येक व्यापारी को संगठित करना इस पदाधिकारी टोली का प्रथम कर्तव्य है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.