लखनऊ, फरवरी 13 -- :: फोटो फोटो: कैप्शन: उभोक्ताओं के बीच फर्श पर बैठकर बात करते बीओबी के रीजनल मैनेजर कमलेश राठौर व वरिष्ठ प्रबंधक दीपक सिंह बैंक मित्र ने 97 उपभोक्ताओं से करोड़ों ठगे, खाते से ट्रांसफर किए रुपये चार घण्टे बाद बैंक के उच्चाधिकारियों ने दिया रकम वापसी का भरोसा काकोरी, संवाददाता। शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र शिवा राव की ठगी के शिकार ग्राहकों ने दूसरे दिन भी हंगामा किया। शुक्रवार सुबह 50 से अधिक खाताधारक बैंक खुलने से पहले ही पहुंच गए और शटर खुलने ही नहीं दिया। बैंक के बाहर फर्श पर बैठकर सभी धरना प्रदर्शन करने लगे। ब्रांच नहीं खुली तो दोपहर करीब 12:30 बजे बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक सिंह तथा क्षेत्रीय प्रबंधक कमलेश राठौर मातहत अधिकारियों के साथ पहुंचे। ग्राहकों को 45 ...