इटावा औरैया, जनवरी 7 -- सैफई, संवाददाता। इंडसइंड बैंक की सैफई स्थित रिटेल शाखा से जुड़े लोन कार्य में तैनात एक फील्ड कर्मचारी के खिलाफ शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि कर्मचारी ने 30 ग्राहकों से लोन प्रक्रिया और प्री-पेमेंट कलेक्शन के नाम पर करीब 9.98 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड की इटावा-2 रिटेल शाखा प्रबंधक रवेंद्र सिंह ने फील्ड ऑफिसर सुधीर यादव पर आरोप लगाया है। सुधीर यादव को लोन वितरण और किस्त संग्रह की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान उसने कुछ ग्राहकों को अधिक लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन धनराशि अपने खाते में मंगवा ली। नियमित मॉनिटरिंग के दौरान लोन खातों में गड़बड़ी सामने आने पर शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों से पूछताछ की, जिसमें गबन की पुष्टि ...