चतरा, मार्च 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहर होली को लेकर लोग अपने-अपने ढंग से तैयारी में जुटे हैं। नये कुर्ता, पायजामा से लेकर रंग, अबीर की खरीदारी के अलावा पकवान पर भी विशेष रूप से तैयारी की जाती है। होली के दिन पकवान का वेराइटी भी घरों में खूब चलता है। हर लोग एक दूसरे से बढ़कर नमकीन और मीठे पकवान पकाते हैं। वैसे ढुसका, बर्रा व दही बाड़ा हरेक घरों में जरूर बनाया जाता है। इसके अलावा मलपुआ भी लोग खूब चाव के साथ बनाते हैं। घरों में आने वाले अतिथियों को इन्हीं पकवान के साथ स्वागत किया जाता है। वैसे मटन का भी प्रचलन खूब रहता है। लोग अपने-अपने अवकात के हिसाब से पकवान बनाते हैं और लोगों को खिलाते हैं। इस वर्ष किराना दुकानों में अभी से ही कखरीदारी शुरू हो गयी है। अधिकतर दुकानों में लोग लाईन लगाकर सामानों को खरीद रहे हैं। जिला मुख्यालय में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.