जमशेदपुर, मई 31 -- नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) जमशेदपुर में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित 8-दिवसीय ग्रासरूट्स हॉकी फेस्टिवल 2025 का भव्य समापन समारोह हुआ। यह आयोजन स्थानीय हॉकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल के प्रति उनकी उत्साह और समर्पण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। फेस्टिवल में पटमदा, पोखारी, बिरसानगर और परसूडीह की चार टीमों ने भाग लिया। टीम पोखारी ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब जीता। टीम पटमदा ने पहले और बिरसानगर ने दूसरे रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। खेल भावना के लिए परसूडीह टीम को फेयरप्ले पुरस्कार दिया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में पटमदा के नामान को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर चुना गया। प्रत्येक टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और उभरते हुए खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.