जामताड़ा, दिसम्बर 3 -- ग्राम स्तर की बैठकों में परंपरागत प्रधान की भूमिका सुनिश्चित की जाए:संघ नारायणपुर, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय नारायणपुर के सभाभवन में बुधवार को परंपरागत राजस्व ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महासचिव शिवलाल मुर्मू ने की। बैठक में विभिन्न मौजों से आए ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं तथा प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान परंपरागत राजस्व ग्राम प्रधानों ने राजस्व संग्रह को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कहा कि ग्राम स्तर पर होने वाली सभी सरकारी एवं जनहित से जुड़ी बैठकों में परंपरागत राजस्व ग्राम प्रधानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ग्राम प्रधानों ने यह भी स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजना को ग्राम क्षेत्र या ...