बहराइच, दिसम्बर 15 -- बहराइच। देहात इंडिया संस्था के तत्वावधान में सोमवार को हुजूरपुर के ग्राम पंचायत पटकौली में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। देहात इंडिया के चन्द्र प्रकाश अवस्थी ने बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी सदस्यों से बच्चों के हित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर प्रधान विश्वनाथ कश्यप, अंकित यादव, बनीता, सुनीता, लक्ष्मी, गीता, दीपक शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...