बहराइच, दिसम्बर 8 -- बहराइच। देहात इंडिया की ओर से ग्राम पंचायत मरौचा में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर बच्चों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर समुदाय को उनके लाभ से अवगत कराया गया। देहात इंडिया की रचना मिश्रा ने बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बाल संरक्षण समिति की भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय रूप से बच्चों के हित में कार्य करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.