गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के तिरछी गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक ग्राम सेवक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामसेवक विजय खरवार पुत्र जंगली खरवार भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझनपुर कला के रहने वाले हैं। सदर तहसील क्षेत्र गाजीपुर में तैनात हैं। पीड़ित के अनुसार अभी वह तिरछी गांव के पास नहर पर पहुंचे ही थे की पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...