जौनपुर, दिसम्बर 31 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ठंड के मौसम में गांवों में हो रही चोरियों की घटना को रोकने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति गठित कर रही है। समिति के वालंटियर रात में गांव में पुलिस को गश्त के दौरान सहयोग करेंगे,जिससे चोरी की घटना पर लगाम लगाई जा सके। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि खाखोपुर, बटनहित , जुड़उपुर, रामपुर कटाहित, बरहता समेत लगभग 80 गांवों में सुरक्षा समिति गठित की जा चुकी है। समिति में 10 से 12 युवकों को रखा गया है। उनके साथ बैठक कर उन्हें रात्रि में सुरक्षा करने के बाबत जानकारी दी गई है। सुरक्षा समिति के लोग रात में पुलिस का गश्त के दौरान सहयोग करेंगे साथ ही अपने गांव की सुरक्षा की योजना बना कर उसका क्रियान्वयन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...