जौनपुर, जनवरी 2 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के परियत बाजार में शुक्रवार को सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने दुकानदारों और ग्रामीण महिलाओं के साथ एक जागरूकता बैठक की। इस दौरान लोगों को संगठित रहने, सतर्कता बरतने और पुलिस से सहयोग करने की अपील की। साथ ही ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया। सीओ मड़ियाहूं ने घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और बाजारों में ग्राम सुरक्षा समितियों के गठन से चोरी तथा अन्य घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति दुकान से सामान लेने के बाद भुगतान नहीं करता है तो उसे चिन्हित कर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे तत्काल कार्रवाई की जा सके। साथ ही सभी को आपसी सहयोग और एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.