खगडि़या, सितम्बर 15 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय किसान संघ, खगड़िया के तत्वावधान में शनिवार की शाम शहर के राजेन्द्र चौक स्थित एक कांप्लैक्स में विभिन्न ग्राम समिति के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि अध्यक्ष जेके जवाहर के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में साप्ताहिक बैठक, संगठन की कठिनाइयों एवं व्यापारिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर क्षेत्र संगठन मंत्री हेमाराज, उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार देव, प्रान्त महासचिव ब्रजेश कुमार, कार्यकारी सदस्य सुभाष सिंह, जिला मंत्री निरंजन कुमार, जैविक प्रमुख हरिनारायण सिंह, सदस्य प्रदीप महतो, भागवत साह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.