रामपुर, मई 9 -- पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पड़ोस में रहने वाले लोगों के घर के पीछे ग्राम समाज की जगह पर नाला बना हुआ है। जिसमे घरों का पानी जाता है। उस नाले में पड़ोस में रहने वाले लोग जबरदस्ती मिट्टी का कूड़ा डालकर पाट रहे थे। जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो उसके बड़े भाई पप्पू और परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें घर के कई लोग घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपियों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और लोगों का आता देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.