विकासनगर, मार्च 17 -- सेलाकुई में भूमाफिया ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जे कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है। एसडीएम ने इस संबंध में जल्द ही सीमांकन कराने का आश्वासन दिया है। समिति के यामीन अंसारी ने कहा कि ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में भूमाफिया ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जे किए हुए हैं। मुख्य रोड पर कीमती जमीन पर अवैध मकान दर्शाकर वहां कब्जा किया हुआ है। इसकी एवज में भूमाफिया कृषि भूमि पर प्लॉटिंग करने के चक्कर में हैं। अब भूमाफिया वहां पाइप लाइन डाल रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से तत्काल ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर यामीन अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.