उन्नाव, दिसम्बर 14 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव कबीरपुर में ग्राम समाज की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रतिमा स्थापना का विरोध होते ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए, हालांकि समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत करा लिया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क मार्ग किनारे स्थित ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। प्रतिमा लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रविवार सुबह कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते-देखते विवाद ने तनावपूर्ण रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ग्राम प्रधान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.