बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- अनूपशहर तहसील के एक गांव के व्यक्ति ने ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत डीएम से की है। डीएम में एसडीएम अनूपशहर को मामले में जांच व कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अनूपशहर के गांव गहना गोवर्धनपुर के गौतम कुमार शर्मा ने डीएम से की शिकायत में बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों के विरोध करने पर दबंग गाली-गलौच व मारपीट करते हैं। कई बार तहसील के अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.