रुडकी, जनवरी 4 -- ग्राम नगला कुबड़ा में ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को रविवार को राजस्व उप निरीक्षक द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में रुकवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने के साथ ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। राजस्व उप निरीक्षक सपना मौर्य ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति कब्जा किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ह...