महोबा, जनवरी 9 -- खरेला,संवाददाता। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। जांच में पंचायत की भूमि पर कब्जा होने की पुष्टि पर काब्जा को हटवाया गया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जा पर कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के बरदा गांव में ग्राम समाज व मंदिर की भूमि पर कब्जा की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि दबंग द्वारा कब्जा किया गया था। शिकायत करने पर दबंग विरोध करता था। शिकायत पर उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम गठित की गई। जांच में अवैध कब्जा की पुष्टि होने पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी ने राजस्व कर्मियों व पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर अवैध कब्जा हटवा दिया। टीम में राजस्व निरीक्षक अजय तिवारी, लेखपाल राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.