फतेहपुर, जनवरी 27 -- खागा। तहसील क्षेत्र के कस्बा सोहन गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। मंगलवार को राजस्व, चकबंदी अफसरों व कर्मियों के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम अभिनीत कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पहले सम्बन्धित प्रकरण की गहन जांच की गई थी। चंदन सिंह पुत्र स्वर्गीय राम मोहन सिंह निवासी कस्बा सोहन ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी कि गांव के रोशन पुत्र मोतीलाल द्वारा ग्रामसभा की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम अभिनीत कुमार ने इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश दिए। राजस्व एवं चकबंदी की संयुक्त टीम ने बीती 16 जनवरी को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पैमाइश की थी। पैमाइश के दौरान पाया गया कि रोशनलाल ने ग्राम सभा की जमीन पर अव...