बदायूं, मार्च 20 -- क्षेत्र के गांव नदवारी में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील समाधान दिवस में की। बुधवार को राजस्व टीम गांव पहुंची और ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश की। गांव नदवारी में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर बुधवार को कानूनगो सर्वेश यादव, हल्का लेखपाल आदित्य उपाध्याय अपने सहयोगी लेखपाल कुलदीप कुमार ,कौशल कुमार के साथ गांव में पहुंचे और जमीन की पैमाइश की है। इस दौरान कब्जाधारको में हड़कंप मचा रहा। पैमाइश के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने राजस्व टीम पर सही से पैमाइश न करने का आरोप लगाया। लेखपाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश करने गये थे। यदि ग्रामीण उनके द्वारा की गयी पैमाइश से संतुष्ट नही है तो वह अन्य लेखपाल से पैमाइश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.