बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- ग्राम सभा में दी गई जी राम जी योजना की जानकारी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मनरेगा की जगह पर लाये गये वीबी जी राम जी बिल की जानकारी देने के लिए जिले की 49 पंचायतों में ग्राम सभाएं की गयीं। पंचायत के मुखिया की देखरेख में लोगों को बताया गया कि अब सौ दिन के बदले 125 दिन के कामों की गारंटी दी जायेगी। जॉब कार्ड को बचाये रखने के लिए पीआरएस के पास जाकर केवाईसी कराने को कहा गया। हालांकि, कई जगहों पर ठंड के कारण काफी कम लोग ग्राम सभा में उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...