पाकुड़, सितम्बर 9 -- प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत भवन में सोमवार को पंचायती राज प्रोजेक्ट प्राण के तत्वाधान में पुर्नोत्थानित आरजीएसए योजना अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेवारी विषय पर वार्ड सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम सभा को अधिक सशक्त एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं मास्टर ट्रेनर मुखिया शिव टुडू ने उपस्थित वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था तथा अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकार एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.