घाटशिला, फरवरी 19 -- मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सुरदा माइंस का थ्री शाफ्ट एवं फोर शाफ्ट माइंस गेट को ग्राम सभा एवं ग्रामीणों द्वारा कंपनी की मनमानी एवं ग्राम सभा के सहमति के बिना बहाली करने के विरोध में गुरुवार को दोनों गेट जाम कर दिया गया। जिसके कारण प्रथम पाली से ही अयस्क ढुलाई करने वाले परिवहन का परिचालन पूरी तरह रुक गया। अधिकारियों को भी अधिकारियों व सुपरवाइजर को माइंस के भीतर नहीं जाने दिया गया है, मजदूरों को नहीं रोका गया है, परंतु इस गेट जाम के कारण उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ है, इस गतिरोध को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन ने सुरदा प्रशासनिक भवन में वार्ता बुलाई, जहां वार्ता चल रही है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही गेट जाम है हट जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...