चाईबासा, जुलाई 9 -- गुवा। कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत के बुंडू गांव में ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से गुनाराम अंगरिया को गांव का नया मुंडा नियुक्त किया गया। यह निर्णय ग्राम सभा के पारंपरिक और सामाजिक प्रक्रिया के तहत लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मानकी डाकुवा शर्मानाथ अंगरिया ने की। बैठक में ग्रामीणों ने विचार विमर्श के बाद बताया कि भूतपूर्व मुंडा लोंगों मुंडा के निधन के उपरांत रतन लाल अंगरिया को प्रभारी मुंडा बनाया गया था, लेकिन उनके असामयिक निधन के बाद यह पद पुनः रिक्त हो गया। ऐसे में ग्राम समाज ने पारंपरिक वंशानुक्रम का पालन करते हुए स्वर्गीय सरजम मुंडा एवं स्वर्गीय लेंगा मुंडा के वंशज तथा स्वर्गीय विजय अंगरिया के पोते गुनाराम अंगरिया को नया मुंडा नियुक्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.