संभल, जनवरी 4 -- संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर उर्फ सलेमपुर सलार में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। नवीन परती की भूमि पर बिना अनुमति बनाए गए एक मस्जिद और एक मदरसे को नियमानुसार हटाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान मौके पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई स्वयं मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी और आरआरएफ की तैनाती की गई थी। प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्रवाई के दौरान कोई विरोध या तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह सामने आया था कि ग्...