रुडकी, दिसम्बर 15 -- फतवा गांव के दो लोगों ने ग्राम समाज की जमीन को अपनी दर्शा ली। इसके बाद रुड़की के एक व्यक्ति को जमीन लीज पर देने की बात कहकर उससे सात लाख रुपये ठग लिए। बाद में रकम वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। पीड़ित ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गंगनहर थाने के आसफनगर निवासी नवनीत सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। बताया कि उसकी फतवा गांव के गुलाब सिंह और अमरजीत से जान पहचान थी। आरोप है कि दोनों ने वर्ष 2024 में नवनीत को अच्छा मुनाफा होने का सपना दिखाकर खनन कारोबार करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...