बदायूं, सितम्बर 23 -- बिनावर। क्षेत्र के गांव पालिया झंडा में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई लेकिन समय रहते पुलिस ने कोशिश नाकाम साबित कर दी। आरोप है कि एक पक्ष ने मिट्टी डालकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध होने पर दूसरे पक्ष ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर कब्जा रोक दिया। गांव के बीच स्थित ग्राम सभा की जमीन पर कुआं और नल लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले साबिर, बबलू और नवाब आदि लोग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। थानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.