बोकारो, फरवरी 12 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी अंतर्गत भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित करने के पूर्व चलकरी दक्षिणी 'ग्राम सभा' से अनुमति व सहमति लिए जाने संबंधी ग्राम सभा के प्रधान दुर्गा सोरेन द्वारा सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक को पत्र सौंपा गया है। सीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर सोलर प्लांट प्रोजेक्ट लगाने की कवायद एक लंबे समय से जारी है। परंतु ग्रामीण रैयतों की मांगों को नहीं माने जाने से आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। प्रबंधन को सुपुर्द पत्र के तहत आगामी 18 फरवरी को चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में रखी गई ग्राम सभा की बैठक में सीसीएल प्रबंधन को बुलाया गया है। साथ ही पत्र की प्रति एसडीओ को भी दी गई है। मुख्य रूप से ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन सहित मुखिया रजनी देवी ने हस्ताक्षर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...